मुजफ्फरपुर: चंदवारा घाट पुल के पास दो बाइक की भीषण टक्कर, तीन की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर में चंदवारा घाट पुल के पास तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. अंधेरे और रफ्तार के कारण हुआ ये हादसा.

विज्ञापन

Muzaffarpur road accident: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित चंदवारा घाट पुल के समीप मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत एसकेएमसीएच (SKMCH) में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

रफ्तार और अंधेरे के कारण हुआ हादसा

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक सवार अहियापुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा सोडा गोदाम चौक की तरफ से जा रहा था. दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी. बताया जा रहा है कि पुल के पास अंधेरा अधिक होने के कारण दोनों बाइक सवार एक-दूसरे को नहीं देख सके और सीधे टकरा गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक बाइक से काफी दूर जा गिरे और उनकी गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

Image

काफी देर तक सड़क किनारे तड़पते रहे घायल

चंदवारा घाट पुल वाले रास्ते में रात के समय लोगों की आवाजाही काफी कम रहती है. यह रास्ता थोड़ा सुनसान रहता है, जिसके कारण हादसे के बाद तीनों घायल युवक काफी देर तक खून से लथपथ होकर सड़क किनारे ही पड़े रहे. समय पर मदद नहीं मिलने से अत्यधिक खून बह गया, जिससे उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई.

स्थानीय युवाओं ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

काफी देर बाद उस रास्ते से गुजर रहे कुछ स्थानीय लड़कों की नजर सड़क किनारे पड़े इन घायलों पर पड़ी. उन्होंने तुरंत मानवीय संवेदना दिखाते हुए बिना समय गंवाए पुलिस को सूचना दी. इसके साथ ही अपनी मदद से तीनों युवकों को एसकेएमसीएच पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष टीम उनका सघन इलाज कर रही है. चिकित्सकों के मुताबिक, इनमें से दो युवकों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

दो घायलों की हुई पहचान, एक अब भी अज्ञात

पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से तीन में से दो घायल युवकों की पहचान कर ली गई है. इनमें अहियापुर के छींट भगवतीपुर निवासी शुकदेव राम के 26 वर्षीय पुत्र पवन राम और रामबाबू ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार शामिल हैं. वहीं, तीसरे घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पवन और शुभम के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंच गए हैं. पुलिस क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें... पुपरी में चाय की आड़ में बिक रही थी नशीली दवाएं, एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन