पुपरी में चाय की आड़ में बिक रही थी नशीली दवाएं, एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी

Author Baidnath thakur|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

चाय की आड़ में बिक रही थी नशीली दवाएं (AI IMAGE )

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुपरी में चाय दुकानों पर प्रशासन ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया. एसडीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कोडीन युक्त दवाओं के डिब्बे मिले. एक संदिग्ध हिरासत में.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के पुपरी में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन एसडीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में नगर की कई चाय दुकानों पर सघन छापेमारी की गई. इस अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके के चाय दुकानदारों में भारी हड़कंप मचा रहा.

विज्ञापन

चाय दुकानों पर प्रशासन ने की सघन जांच

छापेमारी टीम में एसडीओ के साथ ईओ केशव गोयल, बीडीओ परमानंद पंडित, सीओ रामकुमार पासवान, दरोगा रंजीत कुमार और हीरा भारती समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल था. इस विशेष टीम ने प्रखंड कार्यालय गेट के समीप, मलंग स्थान, बुधनंद चौक और मवेशी अस्पताल के पास स्थित चार से पांच चाय दुकानों की बारीकी से जांच की.

कोडीन युक्त दवाओं के डिब्बे बरामद, एक हिरासत में

जांच के दौरान प्रशासन को कई चाय दुकानों पर कोडीन युक्त नशीली दवाओं के खाली डिब्बे बिखरे हुए मिले. बुधनंद चौक के पास एक चाय दुकान के आगे-पीछे से नशीले पदार्थ के डिब्बे मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य लोगों का पता लगा रही है.

युवाओं को नशे से बचाने की पहल

एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि प्रशासन को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि चाय दुकानों की आड़ में नशीली दवाओं की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है. इन दुकानों पर युवाओं और स्कूली बच्चों को बैठाकर नशे का सेवन कराया जा रहा है. एसडीओ ने सभी दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी दुकान पर नशीले पदार्थ की बिक्री या सेवन कराते हुए पाया गया, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध सीधे तौर पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी: भूमिहीनों को मिलेगा बासगीत पर्चा, विकास मित्रों को मिला सर्वे का टास्क

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन