एकतरफा प्यार में सनकी आशिक का खूनी खेल, सिपाही की तैयारी कर रही युवती को चाकुओं से गोदा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने युवती को दुष्कर्म की धमकी दी और घर में घुसकर जानलेवा वार किया.

विज्ञापन

one-sided love attack: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एकतरफा प्यार में पागल एक सनकी युवक ने 22 वर्षीय युवती को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना का मुख्य कारण युवती द्वारा युवक के प्रेम प्रस्ताव को ठुकराना बताया जा रहा है. घायल युवती का इलाज मोतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चल रहा है. इस खौफनाक घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही है पीड़िता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता मोतीपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर कोडरकट्टा गांव की रहने वाली है. वह वर्तमान में बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है. अपनी शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए वह रोजाना सुबह दौड़ लगाने का अभ्यास करती है. आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला रवि कुमार नाम का युवक उसे अक्सर रास्ते में परेशान करता था और उस पर बात करने का अनुचित दबाव बनाता था.

Bihar police aspirant stabbed: रास्ते में रोककर दी दुष्कर्म की धमकी

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में बताया है कि मंगलवार को जब वह दौड़ लगाकर अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी रवि ने उसे रास्ते में जबरन रोक लिया. आरोपी ने उस पर प्रेम करने का दबाव बनाया. जब युवती ने उसकी इस बेतुकी मांग से साफ इनकार कर दिया, तो वह भड़क गया और उसने युवती को दुष्कर्म करने की धमकी दे डाली. विरोध करने पर आरोपी ने रास्ते में उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की.

घर में घुसकर चाकू से किया जानलेवा हमला

रास्ते में हुई इस बदसलूकी के बाद डरी-सहमी युवती किसी तरह अपने घर पहुंची. लेकिन सनकी आरोपी रवि उसके पीछे-पीछे उसके घर तक पहुंच गया. घर पर चढ़कर उसने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक अपने पास रखे चाकू से युवती पर जानलेवा हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले से युवती खून से लथपथ होकर गिर पड़ी.

मोतीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

हमले के बाद युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. शोर-गुल सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया. पीड़िता ने मोतीपुर थाने में आरोपी रवि कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में पीपिंग समारोह: 190 सहायक अवर निरीक्षकों को मिला पुलिस अवर निरीक्षक का प्रभार, कंधों पर सजे दो सितारे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन