जनप्रतिनिधि-ठेकेदार विवाद में फंसा सड़क निर्माण, 50 दिनों से परेशान वार्ड-3 के लोग

Updated:
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन के चुलाई साह लेन की नारकीय स्थिति दिखाते पूर्व मेयर सुरेश कुमार

मुज़फ्फरपुर के वार्ड-3 में 50 दिनों से सड़क निर्माण कार्य ठप है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं. जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार के बीच विवाद के कारण रास्ते में ही रुका काम अब मुसीबत बन गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 स्थित चुलाई साह लेन में सड़क निर्माण कार्य पिछले करीब 50 दिनों से ठप पड़ा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार के बीच विवाद के कारण निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया, जिससे पूरे इलाके के लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं.

खुदी सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल

सड़क को उखाड़कर छोड़ दिए जाने से पूरी लेन गड्ढों और कीचड़ में तब्दील हो गई है. हालात ऐसे हैं कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. बरसात के कारण जलजमाव होने से समस्या और गंभीर हो गई है.

एंबुलेंस का पहुंचना भी हुआ असंभव

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में एंबुलेंस या अन्य चारपहिया वाहन का प्रवेश लगभग असंभव हो गया है. उनका कहना है कि यदि कोई बीमार पड़ जाए या दुर्घटना हो जाए, तो मरीज को अस्पताल पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है.

जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार पर नाराजगी

मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और ठेकेदार के बीच आपसी खींचतान का खामियाजा आम जनता भुगत रही है. सड़क निर्माण शुरू होने के बाद अचानक बंद हो गया, लेकिन अब तक इसे दोबारा शुरू कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

नगर आयुक्त से जांच और निर्माण पूरा कराने की मांग

पूर्व मेयर सुरेश कुमार सहित स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्माण कार्य में आई बाधा को दूर कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त दोबारा गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद


विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन