मुरौल में ठनका गिरने से युवक की मौत, 11 वर्षीय बच्चा घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुरौल प्रखंड के कोरीगम्मा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की दुखद मौत हो गई. इस घटना में एक 11 वर्षीय बच्चा भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Lightning Strike: मुरौल प्रखंड के कोरीगम्मा गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक 11 वर्षीय बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
35 वर्षीय गुड्ड शर्मा की गई जान
मृतक की पहचान कोरीगम्मा गांव निवासी 35 वर्षीय गुड्ड शर्मा के रूप में हुई है. हादसे में घायल 11 वर्षीय सूरज कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मुरौल ओपी अध्यक्ष लखिन्द्र कुमार महतो ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से गुड्ड शर्मा की मौत हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: पहली सोमवारी पर बाबा खगेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By इम्तेयाज अहमद
इम्तेयाज अहमद को पत्रकारिता के क्षेत्र में 23 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वह निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










