स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम की छुट्टी के कारण बदला 'सहयोग शिविर' का शेड्यूल, 5 और 18 अगस्त को लगेगा कैंप

स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम की छुट्टी के कारण बदला 'सहयोग शिविर' का शेड्यूल, 5 और 18 अगस्त को लगेगा कैंप
मुजफ्फरपुर में स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम के कारण 47 पंचायतों में सहयोग शिविर अब मंगलवार की जगह बुधवार को आयोजित किए जाएंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Bihar Public Grievance: मुजफ्फरपुर जिले की 47 पंचायतों में जन-शिकायतों के ऑनस्पॉट निपटारे के लिए आयोजित होने वाले 'सहयोग शिविर' की तारीखों में बदलाव किया गया है. विभागीय नियमानुसार यह शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित होता है. हालांकि, इस बार मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश (स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम) होने के कारण जिलाधिकारी कुमार गौरव ने तिथियों में संशोधन का आदेश जारी किया है.
अब 5 और 18 अगस्त (बुधवार) को लगेंगे शिविर
जिलाधिकारी के आदेशानुसार अब ये शिविर मंगलवार के बजाय बुधवार को आयोजित किए जाएंगे. नई तय तारीखों के तहत 5 अगस्त और 18 अगस्त को शिविर लगाए जाएंगे. डीएम ने सभी अधिकारियों को नई तिथियों के अनुसार तैयारियां पूरी करने और जनसमस्याओं का पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण तरीके से मौके पर ही निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया है.
इन 47 पंचायतों में आयोजित होंगे 'सहयोग शिविर'
- बंदरा: रामपुर दयाल, सुंदरपुर रतवारा.
- गायघाट: बखरी, जारंग पूर्वी, लक्ष्मण नगर.
- कुढ़नी: फकुली, बंगरा बंशीधर, जगरनाथपुर, किशनपुर मधुबन.
- मीनापुर: चतुर्सी, जामिन मठिया, मदारीपुर कर्ण.
- मोतीपुर: पगहिया, ठिकहां, फतेहां.
- मुरौल: पिलखी गजपति.
- मुशहरी: तरौरा गोपालपुर, रोहुआ.
- कांटी: साहपुर, मनिकपुर नरोत्तम, धमौली रामनाथ पश्चिमी.
- पारू: कमलपुरा, पारू दक्षिणी, पारू उत्तरी, जाफरपुर.
- साहेबगंज: जगदीशपुर, माधोपुर हजारी.
- सरैया: रामपुर बल्ली.
- बोचहां: भूताने, देवगन.
- औराई: आलमपुर सिमरी, बभनगामा, रामपुर शंभुता.
- मड़वन: महमदपुर सुबे, पकड़ी पकोही, रुपवाड़ा.
- कटरा: लखनपुर, यजुआर पश्चिमी, यजुआर मध्य.
- सकरा: मश्रौलिया, मड़वन उर्फ अजीजनगर, रामपुर कृष्ण.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में शुरू होगा तीसरा केंद्रीय विद्यालय, बीबी कॉलेजिएट में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रभात कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










