लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कोलकाता के बिजनेसमैन से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी दी

Updated:
विज्ञापन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई. फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल में संदिग्ध जैश आतंकी की गिरफ्तारी के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दस्तक दी है. कोलकाता के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गयी है. पैसे नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है. कोलकाता पुलिस और एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में संदिग्ध जैश आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद अब अपराध जगत के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की कोलकाता में एंट्री हुई है. विश्नोई गैंग के नाम पर कोलकाता के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपए रंगदारी मांगी गयी है. रुपए नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. व्यापारी भवानीपुर के शरत बोस रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में रहते हैं. उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.

परिवार समेत मार डालने की धमकी

कारोबारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि 30 जून को उन्हें पहली बार एक अज्ञात इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया था. इसके बाद से पिछले एक महीने से लगातार उन्हें फोन और वॉयस मैसेज के जरिये धमकियां दी जा रही हैं. उनसे कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने 5 करोड़ रुपए नहीं दिये, तो उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जायेगा.

जांच में जुटी कोलकाता पुलिस और एसटीएफ

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार ने जांच का जिम्मा अपनी स्पेशल यूनिट को सौंप दी है. इसमें एंटी राउडी स्क्वायड और एसटीएफ शामिल हैं. जांच एजेंसियां उस अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर का लोकेशन ट्रैक करने में जुट गयी हैं. कोलकाता पुलिस ने कहा है कि कॉल का सीधे तौर पर बिश्नोई गैंग से अभी तक कोई कनेक्शन स्थापित नहीं हुआ है. पुलिस यह भी पता कर रही है कि कारोबारी अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा दावा कर रहे हैं या किसी लोकल अपराधी विश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैला रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान मॉड्यूल तैयार कर रहा था हमीम मंडल, निशाने पर थे 6 मंत्री

गोल्डी बरार के नाम पर दिलीप ने कपिल शर्मा को दी थी धमकी

पिछले साल मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने कोलकाता से दिलीप चौधरी नामक एक व्यक्ति को पकड़ा था. उसने गोल्डी बरार का नाम लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. पुलिस इस मामले को भी उसी एंगल से देख रही है.

ये भी पढ़ें: बंगाल एसटीएफ ने हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी आदित्य को हावड़ा से किया गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा है गैंग का नाम

पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला और महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ चुका है. इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी यह गैंग कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है. कोलकाता पुलिस के पूर्व उपायुक्त सत्यजीत बनर्जी ने कहा- यह भारत में रंगदारी मांगने वाला एक कुख्यात गिरोह है. लेकिन कोलकाता पुलिस और बंगाल एसटीएफ में बेहद सक्षम अधिकारी हैं. कॉल डिटेल निकालने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. आरोपी चाहे जहां भी हों, जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.

ये भी पढ़ें: हनीट्रैप के लिए खूबसूरत युवतियों का गैंग तैयार कर रहा था हमीम मंडल


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola