अगलगी: पीड़ितों को मिली तात्कालिक सहायता, विधायक ने बांटे चेक और तिरपाल
आठ पीड़ित परिवारों को विधायक ने बांटे बीस-बीस हजार के चेक
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मड़वन में बिजली शॉर्ट सर्किट से आशियाना गंवाने वाले 8 पीड़ित परिवारों को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने 20-20 हजार के चेक और तिरपाल बांटे. प्रभावितों के लिए कम्युनिटी किचेन भी चलाई जा रही है.जानिए पूरी खबर…
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड के मकदुमपुरकोदरिया गांव में बिजली शॉर्ट सर्किट से आशियाना गंवाने वाले पीड़ितों को राहत देने का काम तेज हो गया है. शुक्रवार को कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने अग्निपीड़ितों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया. विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आपदा की इस घड़ी में 8 प्रभावित परिवारों के बीच तिरपाल और प्रति परिवार 20-20 हजार के राहत चेक वितरित किए.
सरकार और प्रशासन पीड़ितों के साथ: विधायक
विधायक ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि संकट के इस समय में सरकार और प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ेहैं. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और पुनर्वास कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए. साथ ही पीड़ितों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अविलंब उपलब्ध कराने को कहा.
कम्युनिटी किचेन से मिल रहा भोजन
अगलगी की इस भीषण घटना में 8 परिवारों के घर और लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी. घटना के बाद से ही विधायक की देखरेख में प्रभावितों के लिए सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचेन) चलाई जा रही है, ताकि किसी को भोजन की किल्लत न हो. राहत वितरण के दौरान अंचलाधिकारी (सीओ) मुकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, हरिनंदन राम, विनोद शर्मा, जय किशन कुमार चौहान, उपेंद्र राय, रोजी सहनी और शंभू चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










