मुजफ्फरपुर: मोबाइल पर बात करते-करते कमरे में झूला सोफा मिस्त्री,फंदे से लटक कर दी जान
मोबाइल पर बात करते-करते कमरे में झूला सोफा मिस्त्री
Man Died While Talking on Mobile: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में मोबाइल पर बात करते हुए सोफा मिस्त्री जवाहर सहनी ने फंदे से लटककर जान दे दी. पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ साक्ष्य जुटाए हैं और लॉक मोबाइल का सीडीआर निकाल कर जांच की जा रही है.जानिए पूरी खबर…
मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट
Man Died While Talking on Mobile: मुजफ्फरपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के अल्कापुरी रोड नंबर एक में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.यहाँ मोबाइल पर बात करते हुए एक सोफा मिस्त्री ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र अंतर्गत केतुकाबरिऔल गांव निवासी 29 वर्षीय जवाहर सहनी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस टीम ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला.

साथी कारीगर ने खिड़की से देखा तो उड़ गए होश, सुसाइड नोट नहीं मिला
जानकारी के अनुसार, जवाहर अल्कापुरी रोड नंबर एक स्थित चित्रकूट नगर के मनोज श्रीवास्तव की सोफा फैक्ट्री में लंबे समय से काम करता था. शुक्रवार की दोपहर वह सोफा बनाने के काम में जुटा हुआ था. इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया. वह बात करते-करते बगल के एक कमरे में चला गया. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो उसके साथी मिस्त्री उसे देखने के लिए कमरे की तरफ गए. कमरा अंदर से बंद था. जब साथियों ने खिड़की से झांककर देखा, तो जवाहर फंदे से लटका हुआ था. यह देखते ही फैक्ट्री में हड़कंपमच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.
FSL की टीम ने जुटाए साक्ष्य, लॉक मोबाइल का CDR निकालेगी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (FSL) के वैज्ञानिकों को जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया. वैज्ञानिकों की टीम ने कमरे से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. सदर थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिसका स्क्रीन लॉक है. पुलिस यह पता लगाने के लिए मोबाइल का सीडीआर (CallDetailRecord) निकालेगी कि जवाहर अंतिम समय में किससे और क्या बात कर रहा था. फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच(SKMCH) भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










