प्रभु देवा के गैराज में शामिल हुई MG M9, जानिए इस लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV की खासियतें और कीमत
प्रभु देवा ने खरीदी MG M9 (Photo: @instantbollywood/ Instagram)
प्रभु देवा ने अपने गैराज में नई लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV MG M9 शामिल की है. यह अपने प्रीमियम लुक, बड़ी केबिन और हाई-टेक फीचर्स की वजह से पॉपुलर है. लंबी रेंज, एडवांस सेफ्टी और लिमोजिन जैसा कम्फर्ट इसे हाई-एंड खरीदारों के लिए खास बनाता है.
डांस की दुनिया के बादशाह और भारत के मशहूर अभिनेता, कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर प्रभु देवा (Prabhu Deva) ने अपने गैराज में एक नई लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV शामिल कर ली है. हाल ही में उन्होंने अपने घर पर ही शानदार MG M9 की डिलीवरी ली. यह गाड़ी बेहद एलीगेंट ‘Concrete Grey’ कलर में है और इसका लुक पहली नजर में ही लग्जरी का फील देता है. इसे भारतीय बाजार में MG Motor India की ओर से पेश किया गया है. MG M9 अपने लिमोजिन जैसे कम्फर्ट, बेहद स्पेशियस केबिन और एडवांस टेक फीचर्स के कारण तेजी से हाई-प्रोफाइल खरीदारों के बीच पॉपुलर हो रही है.
MG M9: डिजाइन और डायमेंशन
MG M9, MG के प्रीमियम रिटेल नेटवर्क MG Select की फ्लैगशिप पेशकश है. यह एक लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है. इसका लुक भी काफी दमदार और प्रीमियम है. MG M9 की लंबाई 5,270 mm है और इसका 3,200 mm का लंबा व्हीलबेस केबिन में जबरदस्त स्पेस देता है. डिजाइन की बात करें तो इसमें एक बोल्ड और बॉक्सी स्टांस मिलता है, जिसमें स्लिक LED हेडलैंप्स, क्रोम फिनिश, बड़े विंडोज और कनेक्टेड LED टेललाइट्स दी गई हैं.
MG M9: केबिन और फीचर्स
MG M9 के केबिन के अंदर का डुअल-टोन Cognac Brown और Black थीम केबिन को काफी प्रीमियम और रिच फील देता है. इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी सेकंड-रो कैप्टन सीट्स हैं. इन सीट्स में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. चाहें तो इन्हें लगभग फ्लैट तक रेक्लाइन किया जा सकता है, जिससे लॉन्ग जर्नी में पूरा रिलैक्सेशन मिलता है. इन सब फंक्शन्स को आप आर्मरेस्ट में दिए गए टचस्क्रीन पैनल से आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं.
फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम, रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन, इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर्स, मेमोरी सीट्स और थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं.
MG M9: पावरट्रेन और रेंज
MG M9 में आपको एक 90 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ी हुई है. यह सेटअप लगभग 245 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है. रेंज की बात करें तो यह लक्जरी MPV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 548 km तक चल सकती है. सेफ्टी के लिए इसमें Level 2 ADAS जैसे एडवांस ड्राइवर असिस्ट फीचर्स मिलते हैं, साथ ही 7 एयरबैग्स और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है.
MG M9: कीमत
MG M9 अब भारत में सिर्फ MG Select डीलरशिप के जरिए ही उपलब्ध है. यह एक लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹75.90 लाख रखी गई है.
यह भी पढ़ें: पॉपुलर सिंगर दलेर मेहंदी ने खरीदी Mahindra की कूपे स्टाइल वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें कीमत और खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










