गर्मी में ''फुल'' न करें अपनी बाइक का टैंक

Published by : KUMAR GAURAV Updated At : 10 May 2025 8:27 PM

विज्ञापन

गर्मी में 'फुल' न करें अपनी बाइक का टैंक

विज्ञापन

– गर्मी में पेट्रोल बनता है गैस, टैंक में बढ़ता है दबाव – फुल टैंक होने पर गैस को नहीं मिलती जगह, फट सकता है टैंक – लीक हुआ पेट्रोल बन सकता है आग का गोला, रहें सावधान – पेट्रोल की बिक्री में करीब एक लाख लीटर की गिरावट वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर तपती गर्मी में अपनी मोटरसाइकिल में फुल टैंक पेट्रोल भरना खतरनाक साबित हो सकता है. विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी के मौसम में पेट्रोल तेजी से वाष्पीकृत होकर गैस में तब्दील होता है, यदि आपकी बाइक की टैंक पूरी तरह से भरी हुई है, तो इस बनने वाली गैस को फैलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है. इस कारण टैंक के भीतर दबाव खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है. यह अत्यधिक दबाव टैंक के फटने या पेट्रोल के लीक होने का कारण बन सकता है, जिससे आग लगने जैसी गंभीर दुर्घटनाएं घटित हो सकती है. हर साल गर्मी के समय में इस कारण कुछ घटनाएं कही कही घटित हो जाती है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लोगों से गर्मी के समय में बाइक की टंकी में फूल टैंक पेट्रोल नहीं रखने की सलाह दी जाती है. क्योंकि पेट्रोल एक अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ है, गर्मी में जब यह वाष्प में बदलता है और उसे निकलने की जगह नहीं मिलती, तो टैंक पर पड़ने वाला दबाव किसी बम की तरह काम कर सकता है. जरा सी चिंगारी भी लीक हुए पेट्रोल को पल भर में आग के गोले में बदल सकती है. जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसाेसिएशन के अध्यक्ष रामाधार पांडेय ने बताया कि समय समय पर ऑयल कंपनी द्वारा गर्मी के समय में दोपहिया वाहनों के फ्यूल टैंक में कितना तेल आवश्यक है. इस संबंध में सूचनाएं जारी होती है. अब लोग काफी सजग हो चुके हैं. गर्मी में बाइक में फूल टैंक लेना करीब दो सप्ताह पहले से बंद हो चुका है. इसका असर पेट्रोल की बिक्री पर पड़ा है. प्रतिदिन के पेट्रोल की खपत 3.5 लाख लीटर से घटकर 2.5 से 2.7 लाख लीटर पर पहुंच गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR GAURAV

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन