Bihar News: बिहार विश्वविद्यालय में 327 स्टूडेंट्स हुए थे परीक्षा में शामिल, 193 हुए फेल या प्रमोटेड

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 16 Sep 2024 9:31 PM

विज्ञापन

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय

Bihar News: बिहार विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड के 2023-27 के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी हो गया है. करीब 60 प्रतिशत स्टूडेंट्स का परिणाम या तो प्रमोटेड हो गया है या वे फेल हैं.

विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड के 2023-27 के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया गया है. इसमें शामिल हुए करीब 60 प्रतिशत स्टूडेंट्स का परिणाम या तो प्रमोटेड हो गया है या वे फेल हैं. इस परीक्षा में कुल 327 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें से 193 फेल या प्रमोटेड हैं. साइंस में शामिल 143 में से 100 और आर्ट्स में शामिल 184 में से 93 स्टूडेंट्स फेल या प्रमोटेड हुए हैं.

छात्रों में आक्रोश का माहौल

इस परिणाम को लेकर छात्रों में आक्रोश का माहौल है. स्टूडेंट्स ने कॉपी जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मोटी फीस लेकर कॉलेज इस कोर्स में दाखिला ले रहे हैं. इस कोर्स में ठीक से पठन-पाठन भी नहीं कराया जा रहा. इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से ठीक तरीके से कॉपियों की जांच नहीं की जा रही है. इस कारण उनका करियर दांव पर लगा हुआ है. छात्रों ने पूर्व के सेमेस्टर के छात्रों के परिणाम में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया.

Also Read: Flood News: बिहार में गंगा ने धरा रौद्र रूप, आरा के जवइनिया सहित कई गांवों में बाढ़ का तांडव

महाविद्यालय में शिक्षकों का अभाव

छात्र नेता ओम प्रकाश ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों का अभाव है. बिहार छात्र संघ अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को इस परिणाम पर पुनर्विचार करने की जरूरत है. ऐसा नहीं होने पर से भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे. कहा कि छात्र परिणाम को देखकर तनाव में हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन