Muzaffarpur News: 15 जगहों पर बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत होगा निर्माण

Published by : Aniket Kumar Updated At : 12 Jun 2026 3:22 PM

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन (प्रतीकात्मक फोटो)

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 15 सार्वजनिक ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी पूरी हो गई है. नगर निगम, अस्पताल, सरकारी कार्यालय और हाईवे क्षेत्रों में चार्जिंग सुविधा मिलने से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत जिले में 15 प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है. जिला परिवहन विभाग ने सभी प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण और भौतिक सत्यापन पूरा कर अंतिम रिपोर्ट राज्य परिवहन मुख्यालय को भेज दी है. स्वीकृति मिलते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है.

कई सरकारी परिसरों को किया गया चयन

परिवहन विभाग की ओर से गठित विशेष टीम ने बिजली उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की पहुंच जैसे मानकों को ध्यान में रखते हुए स्थानों का चयन किया है. प्रस्तावित स्थलों में नगर निगम कार्यालय, सिटी पार्क, स्मार्ट सिटी कार्यालय, जुब्बा सहनी पार्क, सिकंदरपुर स्टेडियम, समाहरणालय परिसर, प्रमंडलीय कार्यालय, सदर अस्पताल, एमआईटी कॉलेज गेट और एसकेएमसीएच की सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग शामिल हैं.

हाईवे और शहर दोनों को मिलेगा लाभ

योजना के तहत एनएच-27 के सरमसपुर क्षेत्र और मुजफ्फरपुर-मोतिहारी मार्ग पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इससे लंबी दूरी तय करने वाले ई-वाहन चालकों को चार्जिंग की सुविधा आसानी से मिल सकेगी. विभाग का मानना है कि यह नेटवर्क भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देगा.

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम

अधिकांश स्थानों पर 500 से 1000 वर्गफीट तक जमीन उपलब्ध कराई गई है. कुछ जगहों पर पार्किंग क्षेत्र का उपयोग किया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, चार्जिंग स्टेशन शुरू होने से जिले में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी. राज्य मुख्यालय से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा.ॉ

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन