पूर्व मंत्री रामसूरत राय के करीबी की गोली मारकर हत्या, मीडिया को बताते-बताते रो पड़े BJP नेता

मृतक हरि शंकर सिंह (बाएं) और पूर्व मंत्री रामसूरत राय (दाएं)
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान हरि शंकर सिंह के रूप में हुई है, जो कि पूर्व मंत्री रामसूरत राय के करीबी हैं. घटना के बारे में मीडिया को बताते-बताते बीजेपी नेता फफक-फफक कर रो पड़े.
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक को उसके बेटे के सामने ही गोली मार दी. घटना गरहा थाना इलाके के मुरादपुर भगत गांव की है. जिस युवक को गोली मारी गई उसका नाम हरि शंकर सिंह और वह पूर्व मंत्री रामसूरत राय का करीबी बताया जा रहा है. गोली लगने के बाद युवक को एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
क्या हुई थी पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, हरि शंकर सिंह खेत से गेहूं की दौनी कराकर घर लौट रहे थे. उनके आगे गेहूं से लदा ट्रैक्टर चल रहा था और वह अपने बेटे के साथ बाइक से पीछे से आ रहे थे. तभी मुरादपुर स्थित बुझावन भगत स्कूल के पास कुछ बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अपराधियों ने उसके पेट और सिर में गोली मारी. आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
6 महीने पहले भी हुआ था हमला
बताया जा रहा है कि लगभग 6 महीने पहले भी हरि शंकर पर हमला किया गया था. उस वक्त हरि शंकर के घर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने फायरिंग की थी. उस वक्त ही करीब तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. लेकिन पुलिस की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई थी.
मीडिया के सामने रो पड़े पूर्व मंत्री
घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री रामसूरत राय अस्पताल में पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा, वह लड़का मेरे पंचायत का था. मेरे घर-परिवार का लड़का था. उसके सिर में गोली मारी गई और उसकी मृत्यु हो गई. यह बताते-बताते पूर्व मंत्री रो पड़े. इस दौरान उन्होंने बताया कि 6 महीने पहले भी उस पर हमला हुआ था. साथ ही पूर्व मंत्री ने न्याय की मांग की.
क्या कहना है पुलिस का?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है. एसडीपीओ नगर विनीता सिन्हा के अनुसार, घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए गए हैं और एफएसएल टीम को बुलाया गया है. मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में गेहूं की दौनी को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा किया जा रहा है.
Also Read: बिहार के 43 शहरों की बदलेगी सूरत, अब बिना नक्शा पास कराए नहीं बनेगा मकान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










