दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बंगाल में टर्फ लाइन बन रहा है लेकिन लो प्रेेशर खत्म हो गया है. इस वजह से अधिक बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. इधर, सोमवार को […]
मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार के जिलों में दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बंगाल में टर्फ लाइन बन रहा है लेकिन लो प्रेेशर खत्म हो गया है. इस वजह से अधिक बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. इधर, सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहा.
आसमान में सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा. सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. लो प्रेशर खत्म होने से अच्छी बारिश की संभावना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




