जीआरपी की पिटाई से घायल मार्बल व्यवसायी बॉबी की तबीयत बिगड़ी
Updated at : 03 Oct 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस के एसी कोच में सोमवार को दरभंगा के पुपरीपट्टी निवासी बॉबी की जीआरपी की पिटाई के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी है. पैर में चोट की वजह से उसे चलने में काफी परेशानी हो रही है. इस वजह से वह मंगलवार को रेल एसपी से नहीं […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस के एसी कोच में सोमवार को दरभंगा के पुपरीपट्टी निवासी बॉबी की जीआरपी की पिटाई के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी है. पैर में चोट की वजह से उसे चलने में काफी परेशानी हो रही है. इस वजह से वह मंगलवार को रेल एसपी से नहीं मिल पाया. रेल एसपी संजय कुमार सिंह ने बॉबी को न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया है.
सोमवार को स्लीपर बोगी में टिकट नहीं दिखाने पर टीटीई ने बॉबी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. यात्री ने जब इसका विरोध किया, तो टीटीई ने ट्रेन में स्कॉर्ट कर रहे जवानों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी. मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने पर ट्रेन से उतार कर एक कमरे में रखकर उसकी पिटाई की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




