मुजफ्फरपुर : मेयर ने ऑफिस में ताला जड़ा
Updated at : 30 Sep 2018 10:06 AM (IST)
विज्ञापन

मेयर ने नगर आयुक्त के खिलाफ मनमानी की सीएम व मंत्री को की शिकायत मुजफ्फरपुर : कुर्सी, सोफा व कंप्यूटर नहीं खरीदने से नाराज मेयर सुरेश कुमार का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. ऑफिस पहुंचने के बाद कंप्यूटर खराब होने की शिकायत मिलने पर वे गुस्सा हो गये. मेयर शनिवार को ही जयपुर में आयोजित […]
विज्ञापन
मेयर ने नगर आयुक्त के खिलाफ मनमानी की सीएम व मंत्री को की शिकायत
मुजफ्फरपुर : कुर्सी, सोफा व कंप्यूटर नहीं खरीदने से नाराज मेयर सुरेश कुमार का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. ऑफिस पहुंचने के बाद कंप्यूटर खराब होने की शिकायत मिलने पर वे गुस्सा हो गये. मेयर शनिवार को ही जयपुर में आयोजित स्मार्ट सिटी के तीन दिवसीय एक्सपो से लौटे थे.
कंप्यूटर सेक्शन में पहुंच नगर आयुक्त व कंप्यूटर सेक्शन इंचार्ज के ऊपर मनमानी का आरोप लगाते हुए तालाबंदी कर दी. उन्होंने कर्मियों को फटकार लगायी. इसके बाद ऑफिस में कार्यरत करीब एक दर्जन ऑपरेटर मीटिंग हॉल में जाकर बैठ गये. मेयर की इस कार्रवाई से निगम में हड़कंप मच गया. दोपहर बाद नगर आयुक्त संजय दूबे ऑफिस पहुंचे. तब उन्हें कर्मियों ने पूरे मामले से अवगत कराया. बाद में नगर आयुक्त खुद मेयर के कक्ष में जाकर उनकी समस्या को जाना व तालाबंदी का कारण पूछा. इस दौरान दोनों के बीच जमकर तीखी बहस हुई. हालांकि, काफी देर तक हुई गरमा-गरम बहस के बाद नगर आयुक्त ने कंप्यूटर खरीदारी का निर्देश दे दिया है.
तब जाकर दोपहर बाद कंप्यूटर शाखा ताला खुला. इस बीच कंप्यूटर शाखा का काम पूरी तरह ठप रहा. इधर, विवाद के बाद मेयर ने सीएम नीतीश कुमार के साथ विभागीय प्रधान सचिव व मंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें नगर आयुक्त के क्रियाकलापों व उनके द्वारा मेयर को नजरअंदाज कर उन्हें अपमानित करने की शिकायत की गयी है. बताया जाता है कि मेयर ने सीएम से अविलंब नगर आयुक्त के तबादला की भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




