मोबाइल छीन भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2018 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिस्कॉट लेन में रविवार की दोपहर एक छात्रा से मोबाइल छिनतई करते धराये दो युवकों को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा निवासी सानू कुमार और मुकेश कुमार के […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिस्कॉट लेन में रविवार की दोपहर एक छात्रा से मोबाइल छिनतई करते धराये दो युवकों को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी पहचान काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा निवासी सानू कुमार और मुकेश कुमार के रूप में की गयी है.
मामले को लेकर पीड़ित छात्रा ने दोनों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है. इसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मिस्कॉट लेन में रहनेवाली एक छात्रा दोपहर में मार्केटिंग करके मोबाइल से बात करते हुए घर लौट रही थी. मिस्काॅट लेन में घुसते ही दोनों बदमाशों ने छात्रा का मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया. शोर मचाने पर भीड़ ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया. दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. थानेदार विजय प्रसाद राय ने बताया कि पकड़ाये दोनों बदमाश से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










