Muzaffarpur news: पेंशनधारियों के लिए बड़ी राहत,लाइफ सर्टिफिकेट का घर बैठे सत्यापन

शनधारियों के लिए बड़ी राहत, अब घर बैठे होगा जीवन प्रमाणीकरण
Muzaffarpur news: जिला प्रशासन ने 30 मई तक पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे और बुजुर्गों व दिव्यांगों का घर जाकर सत्यापन होगा. डीएम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है...
Muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर है. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने लंबित जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) को पूर्ण करने के लिए एक माह के विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है.अभियान 30 मई तक चलने वाले इस अभियान के तहत अब पंचायत स्तर पर ही शिविर लगाकर पेंशनधारियों का सत्यापन किया जाएगा.जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि पेंशन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य है. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर गाज गिरनी तय है.
मुसहरी और कुढ़नी में सबसे बुरा हाल, रडार पर 4 प्रखंड
जिले में वर्तमान में 1,74,284 पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण लंबित है.आंकड़ों के विश्लेषण के बाद डीएम ने मुसहरी (22,531), कुढ़नी (17,064), पारू (13,796) और सरैया (12,913) प्रखंडों पर विशेष फोकस करने को कहा है, क्योंकि यहां लंबित मामलों की संख्या सर्वाधिक है.
अभियान की मुख्य विशेषताएं बुजुर्गों के द्वार पहुंचेगी सरकार
डीएम ने स्पष्ट किया है कि चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए लाभार्थियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.जो बुजुर्ग, बीमार या दिव्यांग पेंशनधारी शिविर तक आने में असमर्थ हैं, कर्मी उनके घर जाकर बायोमेट्रिक या भौतिक सत्यापन करेंगे.
पंचायत स्तरीय शिविर
हर प्रखंड में रोस्टर के अनुसार पंचायत स्तर पर शिविर लगेंगे। कॉमन सर्विस सेंटर के बायोमेट्रिक (फिंगर/आइरिस) सत्यापन करेंगे.गर्मी से बचाव के इंतजाम: सभी शिविरों में पेयजल, बैठने के लिए छाया और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. सभी सत्यापित डाटा को तुरंत पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा. मृत लाभार्थियों की पहचान कर ‘डेथमार्क’ लगाने की प्रक्रिया भी साथ चलेगी.लाभार्थियों के लिए अपील.जिला प्रशासन ने अपील की है कि सभी पेंशनधारी अपने नजदीकी शिविर में जाकर आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ प्रमाणीकरण करा लें. व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए माइकिंग और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे.
सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी
पेंशन गरीबों का हक है और इसे रुकने नहीं दिया जाएगा. 30 मई तक 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना अनिवार्य है. बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत होंगे, लेकिन लापरवाही पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगा.
मुजफ्फरपुर से मुख्य संवाददाता प्रभात कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










