Muzaffarpur: मिठनपुरा में धमाके के साथ लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News mobile tower fire mithanpura reliance tower blast news

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में लगी आग

Muzaffarpur News: जिले के मिठनपुरा इलाके में मोबाइल टावर में धमाके के साथ आग लग गई है. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित में लिया. पढे़ं पूरा अपडेट…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिसकॉट लेन में रेलवे लाइन के किनारे लगे एक मोबाइल टावर में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई. यह टावर रंजन सिंह के मकान पर किसी निजी मोबाइल कंपनी का बताया जा रहा है.

अगलगी का वीडियो

स्थानीय लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश

आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया.

सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और मिठनपुरा थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

खबर अपडेट की जा रही है…

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह और दीपक की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन