डेयरी व्यवसायी के कर्मचारी से 3.13 लाख की लूट, सड़क जाम कर हंगामा

Published at :28 Jun 2017 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
डेयरी व्यवसायी के कर्मचारी से 3.13 लाख की लूट, सड़क जाम कर हंगामा

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के बैरिया अयाची ग्राम के मुख्य द्वार पर बाइक सवार अपराधियों ने डेयरी व्यवसायी के कर्मचारी चंदन से 3.13 लाख रुपये भरे बैग को लूट लिया़. बैग में 7.41 लाख का चेक भी था. घटना के बाद अक्रोशित लोगों ने बैरिया-जीरो माइल एन-एच-77 पथ को जाम कर बवाल शुरू कर दिया. […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के बैरिया अयाची ग्राम के मुख्य द्वार पर बाइक सवार अपराधियों ने डेयरी व्यवसायी के कर्मचारी चंदन से 3.13 लाख रुपये भरे बैग को लूट लिया़. बैग में 7.41 लाख का चेक भी था. घटना के बाद अक्रोशित लोगों ने बैरिया-जीरो माइल एन-एच-77 पथ को जाम कर बवाल शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस से धक्का-मुक्की की गयी. नगर डीएसपी को भी आमजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पुलिस के विलंब से पहुंचने पर भी लोगों के बीच आक्रोश था. हालांकि उनके समझाने-बुझाने पर एक घंटे बाद लोग शांत हो गये. डीएसपी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला. हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.
बैंक में गये थे चंदन
मूल रुप से सरैया के वासुदेवा गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह ब्रह्मपुरा के दाउदपुर कोठी में रहते है. सुधा दुग्ध के डिस्ट्रीब्यूटर दिलीप का अहियापुर के आदर्श ग्राम के मुख्य द्वार पर रंजन कंप्लेक्स में कार्यालय है. सोमवार 3.30 बजे उनका कर्मचारी पुलिस लाइन निवासी चंदन सिंह अयाची ग्राम के मुख्य द्वार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में 3 लाख,13 हजार,250 रुपये और 7.41 लाख का चेक बैग में रख जमा करने जा रहा था. अयाची ग्राम मुख्य द्वार के पास उजले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी उसे ठोकर मार गिरा दिया और बैग छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर काले रंग के पल्सर पर सवार दो अपराधी कमर से पिस्तौल निकाल उसकी कनपटी और पजरे में सटा बैग छीन जीरो माइल की ओर फरार हो गये.
अपराधियों को किया पीछा
पीछा करने पर गोली चलाने का प्रयास
बैग लूट भाग रहें अपराधियों को पकड़ने के लिए चंदन उसके पीछे चिल्लाते हुए दौड़ पड़ा. पीछा करते देख घटनास्थल से करीब करीब साै मीटर दूर अपराधियों ने अपनी बाइक रोक दी और कमर से पिस्तौल निकाल चंदन को निशाना बनाते गोली चलाने का प्रयास किया. अपराधियों की मंशा को भांप भयभीत चंदन सड़क पर ही गिर गया. जबतक लोग कुछ समझते अपराधी जीरो माइल की ओर फरार हो गये. अहियापुर थाने में केस की समीक्षा का डीआइजी का कार्यक्रम तय था. उनके पहुंचने से कुछ देर पहले ही अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया.
जाम हटा रही थी गश्ती पार्टी
अहियापुर थाने की दोनों गश्ती टीम घटना के दौरान जाम हटा रही थी. जीरोमाइल पर ऑटो वालों की मनमानी से जाम लगा था. इसी रूट से डीआइजी के आगमन को देख पुलिस टीम तैनात थी. लेकिन उसके बाद भी पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन