मछली व्यवसायी से 40 हजार छीने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2017 10:37 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना के अतरदह कब्रिस्तान के पास बाइक सवार अपराधियों ने मछली व्यवसायी विनय सहनी से 40 हजार रुपये छीन लिये. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है़. मनियारी थाना के मधौल गांव निवासी अजय सहनी मछली कारोबारी हैं. पार्टी को पेमेंट देने […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : सदर थाना के अतरदह कब्रिस्तान के पास बाइक सवार अपराधियों ने मछली व्यवसायी विनय सहनी से 40 हजार रुपये छीन लिये. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है़. मनियारी थाना के मधौल गांव निवासी अजय सहनी मछली कारोबारी हैं.
पार्टी को पेमेंट देने के लिए सोमवार की दोपहर उनका भाई विनय सहनी अघोरिया बाजार स्थित एसबीआइ की क्लब रोड शाखा से 40 हजार रुपये की निकासी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. अतरदह कब्रिस्तान के पास बाइक सवार अपराधियों ने जेब में रखे 40 हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिया. वहां से एनएच-28 कच्ची-पक्की चौक की ओर फरार हो गये. विनय अपने भाई अजय को इसकी सूचना दी. अजय पटना में थे. थानेदार संजय कुमार ने लोगों से भी पूछताछ की.
घटनास्थल के बाद पुलिस बैंक पहुंच सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. कैमरे में कैद एक लुटेरे की पहचान कर ली गयी है. विनय ने बताया कि अपराधी को बैंक में भी देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










