व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी का होगा पुनर्गठन

मुंगेर व्यवहार न्यायालय स्थित सभा कक्ष में रविवार को बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी अधिवेशन की बैठक हुई.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर व्यवहार न्यायालय स्थित सभा कक्ष में रविवार को बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी अधिवेशन की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मुंगेर शाखा के अध्यक्ष विपिन कुमार ने की. सचिव सौरभ कुमार ने राज्य अंतर्गत न्याय मंडल से आए सभी कर्मचारियों को मां दुर्गा का चित्र प्रदान किया गया. इसके बाद अधिवेशन में बिहार राज्य के अधिकांश न्यायमंडल के कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखा. राज्य संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि अक्तूबर से दिसंबर के बीच वर्तमान राज्य संघ कर्मचारियों को भंग कर चुनाव के माध्यम से राज्य संघ कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जायेगा. जिसके लिये अगले बैठक भोजपुरी न्यायमंडल में संभावित है. इसमें राज्य संघ के चुनाव की तिथि निर्धारित की जायेगी. सभी न्याय मंडल के कर्मचारी द्वारा लिए गए सर्वसम्मति से निर्णय के बाद राज्य संघ द्वारा संघ की उप नियम में समय-समय पर संशोधन करने का निर्णय लिया गया. राज्य संघ द्वारा वेतन विसंगति,अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, ससमय प्रोन्नति, राज्य संवर्ग के लिए उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार सरकार को पत्र प्रेषित करने का भी विचार किया गया है. साथ ही निर्णय लिया गया है कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अपनी मांगों के में समर्थन में राज्य संघ के आह्वान पर सभी न्याय मंडल के कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहने पर विचार करेंगे. मौके पर कमलेश्वरी पंडित, मनीष कुमार सिंह, संजय कुमार, सतीश सिंह, शशि पाल शरण सिंह, रणधीर कपूर, अमरजीत कुमार, रामविलास कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




