लगातार तीसरी बार जदयू के मुंगेर नगर अध्यक्ष बने विक्की

Updated:
विज्ञापन
लगातार तीसरी बार जदयू के मुंगेर नगर अध्यक्ष बने विक्की

लगातार तीसरी बार जदयू के मुंगेर नगर अध्यक्ष बने विक्की

विज्ञापन

मुंगेर. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा मुंगेर के नगर अध्यक्ष के पद पर विक्की गुप्ता को मनोनीत किया. उनके मनोनयन पर जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल, जदयू के जिलाध्यक्ष सौरव निधि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी. नेताओं ने कहा कि विक्की के नेतृत्व में जदयू मुंगेर नगर में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा. वह हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए काम किया है और आगे भी करेंगे. विक्की गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही विधायक व जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ पर जो भरोसा किया, मेरा पूरा कोशिश रहेगा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पार्टी के मजबूती के लिए आखिरी सांस तक काम करता रहूं. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुड्डू राईन, मुंगेर सदर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत मंडल, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष मुनिलाल मंडल, सन्नी, गोल्डन राणा गौरव सिंह, अभिराज गुप्ता ने खुशी जाहिर की.

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन