भू-माफिया से कृषि भूमि मुक्त कराने की मांग, पीड़ित ने अंचल अधिकारी से लगाई गुहार
Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 26 May 2026 11:24 PM
भू-माफिया से कृषि भूमि मुक्त कराने की मांग, पीड़ित ने अंचल अधिकारी से लगाई गुहार
वर्षों से फसल नहीं मिलने का आरोप, जमीन की मापी और मुआवजा दिलाने की मांग धरहरा. धरहरा दक्षिणी पंचायत निवासी रंजीत कुमार साहू ने सहयोग शिविर पोर्टल के माध्यम से अंचल अधिकारी को आवेदन देकर अपनी कृषि भूमि को कथित भू-माफिया से मुक्त कराने की गुहार लगाई है. उन्होंने आवेदन में जमीन की मापी कराने एवं वर्षों से नहीं मिले फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है. रंजीत कुमार साहू ने बताया कि उनके दादा स्व समर साहू के नाम जगदीशपुर 315 मौजा में लगभग 40 डिसमिल कृषि भूमि दर्ज है. वर्ष 1985 से महरना गांव निवासी रामविलास यादव उक्त जमीन को जोत-बोग कर फसल उनके पिता को दिया करते थे, लेकिन वर्ष 1990 के बाद से फसल देना बंद कर दिया गया. उन्होंने बताया कि बीच के वर्षों में उनके पिता के दो छोटे भाइयों ने अपना-अपना हिस्सा रामविलास यादव को बेच दिया. इसके बावजूद आज भी लगभग 10 डिसमिल जमीन का रसीद उनके नाम से कट रहा है, जबकि उनका हिस्सा लगभग सवा 13 डिसमिल होना चाहिए. उन्होंने अंचल अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर जमीन की मापी कराने तथा बकाया फसल का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










