आज बंद रहेंगे एमयू मुख्यालय के कार्यालय

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 13 Feb 2026 7:51 PM

विज्ञापन

एमयू में हुए सीनेट बैठक को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू में हुए सीनेट बैठक को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार सीनेट बैठक के बाद 14 फरवरी शनिवार को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मियों के लिये उनके संबंधित महाविद्यालय को अवकाश देय होगा. वही विश्वविद्यालय के कार्यालय रविवार साप्ताहिक अवकाश के बाद 16 फरवरी सोमवार को खुलेंगे.

——————-

स्नातक सेमेस्टर-1 की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन आरंभ

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन आरंभ कर दिया है. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र की परीक्षा 17 से 31 जनवरी तक कुल 27 केंद्रों पर ली गयी. इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा अब उक्त सत्र के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य आरंभ कर दिया है.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन