पैट-2024-25 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
Published by : AMIT JHA Updated At : 26 May 2026 5:34 PM
पैट 2024-25 परीक्षा के लिये 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें इच्छुक आवेदकों को आवेदन के लिये 27 मई तक का समय दिया गया है.
मुंगेर
मुंगेर विश्वविद्यालय ने पीएचडी में नामांकन के लिये पैट 2024-25 को लेकर 26 अप्रैल से ही आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा 17 विषयों में कुल 296 सीटों पर नामांकन के लिये आवेदन मांगा गया है. जिसके लिये 27 मई तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. वही इसमें अबतक कुल 993 आवेदकों ने आवेदन किया है.विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पैट 2024-25 परीक्षा के लिये 26 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें इच्छुक आवेदकों को आवेदन के लिये 27 मई तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. वही आवेदन करने के लिये जहां सामान्य/बीसी/ईबीसी तथा ईडब्लूयएस कोटि के आवेदकों को 1500 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना है. वही एससी/एसटी तथा दिव्यांग कोटि के आवेदकों को 1200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार पैट-2024-25 के लिये कुल 17 विषयों में 296 सीटों पर नामांकन के लिये आवेदन लिया जा रहा है. जिसमें अबतक कुल 993 आवेदकों ने आवेदन किया है. वही पैट परीक्षा के लिये विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सूचना जारी की जायेगी.
विषयवार पैट के लिये आये आवेदन
एमयू के पैट-2024-25 में वणस्पति विज्ञान में 14, रसायनशास्त्र में 42, वाणिज्य में 7, अर्थशास्त्र में 69, अंग्रेजी में 117, भूगोल में 34, हिंदी में 140, इतिहास में 101, गृह विज्ञान में 21, गणित में 50, संगीत में 11, दर्शनशास्त्र में 27, भौतिकी में 44, राजनीति शास्त्र में 195, मनोविज्ञान में 42, समाजशास्त्र में 16, उर्दू में 9 तथा जंतु विज्ञान में 54 आवेदकों ने अबतक आवेदन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










