दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार जख्मी
Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 26 May 2026 11:19 PM
दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार जख्मी
हवेली खड़गपुर . प्रखंड क्षेत्र के मुजफ्फरगंज स्थित बेगमपुर के समीप मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, खड़गपुर में भर्ती कराया गया. वहीं घायल युवक खंड बिहारी गांव निवासी उमेश पासवान ने बताया कि मैं बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरगंज के रास्ते बेगमपुर जा रहा था. इसी क्रम में एक अनियंत्रित बाइक सवार ने मेरे बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें मैं गंभीर रूप से घायल हो ग वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया. इधर चिकित्सक डॉ राजीव लोचन विनायक ने बताया कि घायल युवक का इलाज किया जा रहा है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है.
नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने कादरगंज गांव से एक शराबी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान कादरगंज निवासी अमरेश मंडल के रूप में हुई है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना पुलिस की गश्ती टीम को सूचना मिली कि कादरगंज गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा है. इसी सूचना पर पुलिस टीम कादरगंज पहुंची तो वहां हंगामा कर रहे अमरेश मंडल को नशे की हालत में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की तो शराब सेवन की पुष्टि हुई. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










