बिहार के मुंगेर जेल में मोस्ट वांटेड कैदियों के वार्ड में छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2016 9:15 PM
मुंगेर: जेल में बंद मोस्ट वांटेड अपराधियों द्वारा शहर के व्यवसायी व आम लोगों से मांगी जा रही रंगदारी की सुराग तलाशने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम ने सोमवार की देर शाम मंडल कारा में छापेमारी शुरू की. जेल प्रशासन को जानकारी मिली थी कि जेल के अंदर बंद कुख्यात अपराधियों द्वारा फोन […]
मुंगेर: जेल में बंद मोस्ट वांटेड अपराधियों द्वारा शहर के व्यवसायी व आम लोगों से मांगी जा रही रंगदारी की सुराग तलाशने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम ने सोमवार की देर शाम मंडल कारा में छापेमारी शुरू की. जेल प्रशासन को जानकारी मिली थी कि जेल के अंदर बंद कुख्यात अपराधियों द्वारा फोन कर व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की जा रही है. उसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. कुंदन कुमार व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहन शर्मा के नेतृत्व में जेल में छापेमारी शुरू की गयी .
जानकारी के अनुसार पुलिस व प्रशासन की टीम रात लगभग 8 बजे जेल में छापेमारी अभियान प्रारंभ किया और वैसे वार्डों की गहन तलाशी ली जा रही है जिसमें कुख्यात बंद हैं. बताया जाता है कि पुलिस अधिकारियों का टारगेट प्रशांत मिश्रा, सूरज उर्फ झरकहवा, पवन मंडल व अमित मंडल है. चूंकि पिछले एक सप्ताह के दौरान शहर के एक बड़े हार्डवेयर व्यवसायी से प्रशांत मिश्रा के नाम पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है. तो दूसरी ओर एक आइटीसी कर्मी से भी दो लाख रंगदारी की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










