हत्या के मामले में पिता-पुत्र दोषी करार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2016 5:04 AM
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरनगर गांव में 13 सितंबर 2010 को हुए माधो यादव हत्याकांड में मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश पंचम ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने पिता-पुत्र मालिक यादव व तुलसी यादव को दोषी पाया है. सत्रवाद संख्या 44/11 में सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर विद्वान […]
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जाफरनगर गांव में 13 सितंबर 2010 को हुए माधो यादव हत्याकांड में मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश पंचम ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने पिता-पुत्र मालिक यादव व तुलसी यादव को दोषी पाया है. सत्रवाद संख्या 44/11 में सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर विद्वान न्यायाधीश ने दोनों को भा.द.वि की धारा 302/34 एवं शस्त्र अधिनियम की धारा 27 के तहत दोषी करार दिया. सजा के बिंदु पर 9 सितंबर को सुनवाई होगी. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक मो. जहांगीर ने बहस में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










