जवान हत्याकांड में एक अपराधी गिरफ्तारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2016 8:04 AM
विज्ञापन
मुंगेर : जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी सौरभ कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने अपराधी करण कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है. वह बरियारपुर के पड़िया गांव निवासी बुलाकी मंडल का नाती बताया जाता है. जो नाना के घर ही रहता है. वैसे अधिकारिक तौर पर इस गिरफ्तारी की पुष्टि […]
विज्ञापन
मुंगेर : जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बरियारपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी सौरभ कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने अपराधी करण कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है. वह बरियारपुर के पड़िया गांव निवासी बुलाकी मंडल का नाती बताया जाता है. जो नाना के घर ही रहता है.
वैसे अधिकारिक तौर पर इस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गयी है. रेल पुलिस अधीक्षक द्वारा बुधवार को इसका खुलासा करने की संभावना है. विदित हो कि गुरुवार को वह मुंगेर आया था और जमालपुर-हाबड़ा सुपर एक्सप्रेस से वापस जाने के दौरान बरियारपुर स्टेशन पर अपराधी ने उसके सर में गोली मार दी. बाद में उसकी मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस अपरधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










