गंगा में उफान, दियारावासी परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2016 6:26 AM

विज्ञापन

बाढ़ : प्रत्येक दो घंटे में एक सेंटीमीटर की हो रही बढ़ोतरी, गंगा का जलस्तर 37.82 मीटर पार मुंगेर : पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में उफान जारी है, इस कारण दियारावासी अब खासे परेशान नजर आने लगे हैं. जिस रफ्तार से गंगा के जलस्तर में इजाफा हो रहा है, उस स्थिति में […]

विज्ञापन

बाढ़ : प्रत्येक दो घंटे में एक सेंटीमीटर की हो रही बढ़ोतरी, गंगा का जलस्तर 37.82 मीटर पार

मुंगेर : पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में उफान जारी है, इस कारण दियारावासी अब खासे परेशान नजर आने लगे हैं. जिस रफ्तार से गंगा के जलस्तर में इजाफा हो रहा है, उस स्थिति में अगले 24 घंटे के बाद दियारा क्षेत्र के गांवों में परेशानी बढ़ने वाली है. गुरुवार की शाम 6 बजे तक जलस्तर 37.82 मीटर पार हो चुका था़
गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी: पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार न सिर्फ बढ़ोतरी हो रही है, बल्कि जलस्तर बढ़ने के रफ्तार में भी तेजी आ गयी है़ मालूम हो कि बुधवार को जलस्तर में प्रत्येक तीन घंटे पर एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही थी़ लेकिन गुरुवार को प्रत्येक दो घंटे में ही एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने लगी़ केंद्रीय जल आयोग से मिली रिपोर्ट पर यदि गौर किया जाये तो शुक्रवार से जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार और भी तेज हो सकती है़ बताया गया है कि इलाहाबाद, बक्सर, पटना तथा हाथीदह के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होते ही जा रही है़ इस कारण अगले एक सप्ताह तक जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना जतायी गयी है़
दियारावासी कर रहे त्राहिमाम
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों को चारों ओर से घेर लिया है़ इस कारण अब दियारावासी बाढ़ के भयावह स्वरूप को देख त्राहिमाम करने लगे हैं. जाफरनगर पंचायत के मुखिया अरुण यादव ने बताया कि यदि अब एक फुट भी जलस्तर ऊपर उठता है तो बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर जायेगा़ समझा जा सकता है वर्तमान समय में प्रत्येक दो घंटे पर जलस्तर में एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है़ इस हिसाब से भी शुक्रवार की शाम तक गंगा के जलस्तर में एक फुट की बढ़ोतरी तय है़ इसके बाद गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जायेगा.
38.33 मीटर पर किया जाता है अलर्ट: केंद्रीय जल आयोग द्वारा अंकित किये गये जलस्तर के चिह्न के अनुसार जिले में 39.33 मीटर पर खतरे का निशान अंकित किया गया है़ बाढ़ को लेकर किसी भी जिले में खतरे के निशान से एक मीटर पूर्व ही प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट जारी किया जाता है़ इस अनुसार मुंगेर में 38.33 मीटर पर जलस्तर पहुंचने के बाद ही हाई अलर्ट जारी किया जायेगा़
विभिन्न स्थानों पर अबतक का उच्च जलस्तर
स्थान जलस्तर वर्ष
मुंगेर 40.99 मीटर 1976
भागलपुर 34.50 मीटर 1913
कहलगांव 32.87 मीटर 1903
साहेबगंज 30.91 मीटर 1998
फरक्का 25.14 मीटर 1998
विभिन्न स्थानों पर गंगा का जलस्तर
स्थान जलस्तर डेंजर लेवल
मुंगेर 37.82 मीटर 39.33 मीटर
भागलपुर 32.83 मीटर 33.68 मीटर
कहलगांव 31.03 मीटर 31.09 मीटर
साहेबगंज 27.18 मीटर 27.25 मीटर
फरक्का 22.45 मीटर 22.25 मीटर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन