बेखौफ अपराधियों ने बाइक चुरायी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2016 6:27 AM
विज्ञापन
अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज मुंगेर : मुंगेर में मोटरसाइकिल चोर सक्रिय है. शुक्रवार की देर शाम चोरों ने घोषी टोला से एक मोटर साइकिल उड़ा ली. पीड़ित कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शक्तिनगर नया टोला महद्दीपुर का रहने वाला पंकज कुमार सिंह है. जिसने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली थाना में लिखित […]
विज्ञापन
अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज
मुंगेर : मुंगेर में मोटरसाइकिल चोर सक्रिय है. शुक्रवार की देर शाम चोरों ने घोषी टोला से एक मोटर साइकिल उड़ा ली. पीड़ित कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शक्तिनगर नया टोला महद्दीपुर का रहने वाला पंकज कुमार सिंह है. जिसने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की है. पंकज कुमार ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार हवेली खड़गपुर धपरी निवासी कुंदन कुमार सिंह का मोटर साइकिल लेकर बाजार आया.
शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे बाजार कर महद्दीपुर जा रहा था. लोटने के क्रम में मिनर्वा प्रेस घोषी टोला के समीप ग्लैमर मोटर साइकिल जिसका नंबर बीआर10एल- 5147 खड़ा किया और अपने मित्र आदर्श कुमार उर्फ राजा के घर मिलने चला गया. कुछ देर के बाद जब बाहर आया तो मोटर साइकिल गायब था.
उन्होंने अज्ञात चारों के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. विदित हो कि इन दिनों मुंगेर में मोटर साइकिल चोर सक्रिय है और लगातार घटना को अंजाम दे रहे है. पिछले दिनों चोरों ने एसपी ऑफिस के पीछे से एसपी कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मी की मोटर साइकिल की चोरी कर ली थी. कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मोटर साइकिल बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










