इरिमी को विवि बनाने पर रेल मंत्रालय कर रहा विचार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2016 8:12 AM

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर रेल कारखाना स्थित भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) को रेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए रेल मंत्रालय विचार कर रहा है. जबकि स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश (एससीआरए) को दुबारा चालू करने का मामला प्रधानमंत्री के पास लंबित पड़ा हुआ है. ये बातें शुक्रवार को इरिमी में रेलवे बोर्ड के अपर […]

विज्ञापन
जमालपुर : जमालपुर रेल कारखाना स्थित भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) को रेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए रेल मंत्रालय विचार कर रहा है. जबकि स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिश (एससीआरए) को दुबारा चालू करने का मामला प्रधानमंत्री के पास लंबित पड़ा हुआ है.
ये बातें शुक्रवार को इरिमी में रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (यांत्रिक) प्रदीप कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. वे यहां इरिमी में दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आये थे.
प्रगति के पथ पर अग्रसर है रेल कारखाना
अपर सदस्य (यांत्रिक) ने कहा कि जमालपुर रेल कारखाना लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है. यहां की कुशल कारीगरी तथा प्रबंधन के कारण कारखाना को नये-नये कार्यभार दिये जा रहे हैं. इसी दौरान यहां 9 नये 140 टन क्रेन के निर्माण का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है तथा इरिमी भारतीय रेल की रीढ़ है. इरिमी में भारतीय रेल को विकसित करने के लिए नित नये टेक्नोलॉजी का विकास किया जा रहा है. इसलिये रेल मंत्रालय इरिमी को विकसित करने जा रहा है. इस मौके पर इरिमी के निदेशक अशोक कुमार गुप्ता तथा रेल इंजन कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन