भारी अनियमितता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2016 8:10 AM
विज्ञापन
नगर निगम में ट्रैक्टर व हैंड ट्रॉली खरीद कोटेशन आमंत्रण सूचना पर खरीदी गयी ट्रैक्टर व ट्रॉली मामले में वार्ड पार्षदों ने धांधली का आरोप लगाया है. कहा है कि इसकी खरीद में तय मानक का पालन नहीं किया गया है. मुंगेर : वित्तीय अनियमितताओं के मकड़जाल में फंसा नगर निगममुंगेर एक बार फिर ट्रैक्टर […]
विज्ञापन
नगर निगम में ट्रैक्टर व हैंड ट्रॉली खरीद
कोटेशन आमंत्रण सूचना पर खरीदी गयी ट्रैक्टर व ट्रॉली मामले में वार्ड पार्षदों ने धांधली का आरोप लगाया है. कहा है कि इसकी खरीद में तय मानक का पालन नहीं किया गया है.
मुंगेर : वित्तीय अनियमितताओं के मकड़जाल में फंसा नगर निगममुंगेर एक बार फिर ट्रैक्टर व हैंड ट्रॉली खरीद के मामले में विवादों में घिर गया है. क्रय समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद रवीश चंद्र वर्मा ने जहां जांच की मांग की है, वहीं निगम के डिप्टी मेयर बेबी चंकी के अनुरोध के बावजूद उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली की संचिका उपलब्ध नहीं करायी जा रही.
कोटेशन आमंत्रण पर हुई समान की आपूर्ति. नगर निगम मुंगेर द्वारा 5 मार्च 2016 को हाइड्रोलिक ट्रेलर सहित ट्रैक्टर, फॉगिंग मशीन, सक्शन मशीन, कूड़ादान, हैंड ट्रॉली सहित अन्य समानों की आपूर्ति के लिए कोटेशन आमंत्रित की गयी थी. यह आमंत्रण सूचना ही सवालों के घेरे में आ गया था, क्योंकि इसमें यह उल्लेख नहीं किया गया कि किस कंपनी का व कितने पावर हॉर्स का ट्रैक्टर चाहिए.
साथ ही फॉगिंग मशीन व अन्य समान किस कंपनी का चाहिए. इतना ही नहीं इस कोटेशन के साथ ही अधिकृत विक्रेता व आपूर्तिकर्ता से जमानत की राशि भी मांगी गयी. अलबत्ता उसी कोटेशन के आधार पर नगर निगम प्रबंधन ने चार हाइड्रोलिक ट्रेलर लगे ट्रैक्टर व हैंड ट्रॉली की आपूर्ति भी प्राप्त कर ली है. नगर निगम क्रय समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद रवीश चंद्र वर्मा ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, निगरानी विभाग एवं प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र भेज कर कोटेशन आमंत्रण के तहत समान की खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा है कि बिहार फाइनांसियल रूल के तहत कोटेशन आमंत्रण की सीमा मात्र एक लाख रुपये का ही है. इतना ही नहीं कोटेशन आमंत्रण में जमानत राशि नहीं मांगी जा सकती. उन्होंने सवाल उठाया है कि कोई भी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी हाइड्रोलिक ट्रेलर का निर्माण नहीं करता है. इसलिए कोटेशन दो भागों में मांगा जाना चाहिए. उन्होंने इस कोटेशन के माध्यम से समानों की आपूर्ति मामले की जांच की मांग की है.
कहते हैं नगर आयुक्त
नगर आयुक्त एसके पाठक ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. वे पूरे संचिका की पड़ताल करेंगे. साथ ही कोटेशन आमंत्रण से लेकर समानों की आपूर्ति किस प्रकार की गयी है और उसमें नियम का पालन किया गया कि नहीं इसका वे अध्ययन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










