उमस से बढ़ने लगे डायरिया के रोगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 4:00 AM

विज्ञापन

मुंगेर : बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है़ जो खान-पान में थोड़ी भी लापरवाही बरत रहे उन्हें बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है़ जिसमें सबसे अधिक डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है़ बुधवार को सदर अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 25 रोगियों का इलाज किया जा रहा था. साथ […]

विज्ञापन

मुंगेर : बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है़ जो खान-पान में थोड़ी भी लापरवाही बरत रहे उन्हें बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है़ जिसमें सबसे अधिक डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है़ बुधवार को सदर अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 25 रोगियों का इलाज किया जा रहा था. साथ ही लगातार रोगियों का आना जारी है.

एक भी बेड नहीं बचा है खाली: सदर अस्पताल के डायरिया वार्ड में बुधवार को एक भी बेड खाली नहीं था. सभी बेडों में डायरिया के मरीज भरती थे़ वहीं कई मरीजों को जगह नहीं रहने के कारण दूसरे वार्डों में भी शिफ्ट किया गया़ मरीजों ने बातचीत के दौरान डायरिया होने का कारण खान-पान में असावधानी बतायी.
सावधान रहने की है जरूरत : डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि उमस भरी गरमी में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है़ ऐसे मौसम में लोगों को अत्यधिक तेल, मशाला व चर्बीदार भोजन से परहेज करना चाहिए़ जिससे उनकी सेहतों पर बुरा प्रभाव नहीं पड़े़ जितना अधिक हो सके पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए़ साथ ही जरूरत परड़ने पर ओआरएस का घोल काफी फायदेमंद होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन