हवेली खड़गपुर में चार मामले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2016 4:56 AM
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय भवन में लोक शिकायत निवारण केन्द्र पर सोमवार को पहले दिन चार मामले आये. जिसमें एक शिक्षा विभाग से और तीन वन विभाग के संबंधित हैं. प्रथम आवेदन पूरब आजीमगंज की अमृता प्रियदर्शी ने दिया. उन्होंने बताया कि वह हरि सिंह महाविद्यालय से 2009 में विज्ञान इन्टरमीडिएट सुधार परीक्षा […]
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय भवन में लोक शिकायत निवारण केन्द्र पर सोमवार को पहले दिन चार मामले आये. जिसमें एक शिक्षा विभाग से और तीन वन विभाग के संबंधित हैं. प्रथम आवेदन पूरब आजीमगंज की अमृता प्रियदर्शी ने दिया. उन्होंने बताया कि वह हरि सिंह महाविद्यालय से 2009 में विज्ञान इन्टरमीडिएट सुधार परीक्षा दी थी.
लेकिन उसे आजतक परीक्षाफल प्राप्त नहीं हुआ. वही तीन आवेदन कंदनी गांव के बुद्धू टुडू, शिव टुडू व भोला सोरेन ने दिया. उन्होंने कहा कि वे सभी इको विकास समिति के तहत वृक्षारोपण किया था. किन्तु वन विभाग द्वारा मजदूरी का भुगतान नही किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










