नक्सल क्षेत्र में ऑपरेशन कांबिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2016 5:34 AM
मुंगेर : पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मुंगेर पुलिस ने दो अलग-अलग टीम बना कर नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड, पाटम, अमझर के क्षेत्र में ऑपरेशन कांबिंग चलाया. एसपी आशीष भारती के निर्देश के आलोक में जहां एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा एक टीम का नेतृत्व कर रहे थे. वहीं दूसरे टीम में शामपुर, इस्ट कॉलोनी के […]
मुंगेर : पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मुंगेर पुलिस ने दो अलग-अलग टीम बना कर नक्सल प्रभावित ऋषिकुंड, पाटम, अमझर के क्षेत्र में ऑपरेशन कांबिंग चलाया. एसपी आशीष भारती के निर्देश के आलोक में जहां एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा एक टीम का नेतृत्व कर रहे थे. वहीं दूसरे टीम में शामपुर, इस्ट कॉलोनी के थानाध्यक्ष नेतृत्व कर रहे थे.
डीएसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि शामपुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु एवं इस्ट कॉलोनी के दीपक कुमार के नेतृत्व में एसएसबी व एसटीएफ के जवानों ने ऋषिकुंड, अमझर, काली पहाड़ के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया. जबकि जमालपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, सफियाबाद के शफदर अली ने पाटम, रतनपुर, उम्मीवनवर्षा के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया. हालांकि इस अभियान में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










