मुंगेर मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, MSP खरीद और कम आवक का दिखा असर

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर मंडी में खाद्यान्न के भाव स्थिर, MSP खरीद और कम आवक का दिखा असर

मंडी की तस्वीर

Munger Mandi Rates: स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि देश की बड़ी मंडियों में दलहन के भाव में 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी और मंदी देखने को मिली है, लेकिन मुंगेर मंडी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. स्थानीय स्तर पर सभी प्रमुख कृषि जिंसों के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि गुणवत्ता के आधार पर 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर संभव है.

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर) से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Munger Mandi Rates: मुंगेर मंडी में शनिवार को खाद्यान्न और दलहन के भाव पूरी तरह स्थिर बने रहे. व्यापारियों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीद और बाजार में नई फसल की कम आवक के कारण कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया. पिछले चार दिनों से अधिकांश कृषि उपज के दाम एक समान बने हुए हैं.

स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि देश की बड़ी मंडियों में दलहन के भाव में 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी और मंदी देखने को मिली है, लेकिन मुंगेर मंडी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा. स्थानीय स्तर पर सभी प्रमुख कृषि जिंसों के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि गुणवत्ता के आधार पर 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर संभव है.

MSP खरीद से कीमतों को मिला सहारा

व्यापारियों का कहना है कि सरकार द्वारा गेहूं और मसूर की MSP पर खरीद जारी रहने से निजी मंडियों में भी कीमतों पर दबाव नहीं बन रहा है. मसूर का MSP 7000 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है, जबकि मंडी में इसका बाजार भाव इससे ऊपर बना हुआ है. यही वजह है कि किसानों को भी अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है.

बेमौसम बारिश से प्रभावित हुई आवक

जानकारों के अनुसार बेमौसम बारिश के कारण कई किसान अभी भी अपना उत्पाद बाजार में नहीं ला रहे हैं. दलहन की लगभग 95 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी है, लेकिन नई आवक अपेक्षाकृत कम है. इससे बाजार में आपूर्ति सीमित बनी हुई है और कीमतों में स्थिरता कायम है.

सामान्य मांग के कारण नहीं दिखी हलचल

व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में कोई बड़ा त्योहारी सीजन नहीं होने के कारण बाजार में मांग सामान्य बनी हुई है. मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन होने से खाद्यान्न और दलहन के भाव स्थिर बने हुए हैं.

शनिवार को मुंगेर मंडी में खाद्यान्न का भाव

उत्पादन्यूनतम मूल्य (रु./क्विंटल)अधिकतम मूल्य (रु./क्विंटल)
मक्का20602100
गेहूं26002700
चावल मंसूरी32003300
चावल अरवा मोटा30503200
चावल बासमती1250013000
मसूर दाल75008000
मूंग दाल1050011000
अरहर दाल900012000
चना दाल75008000
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
काला सरसों68007100
पीला सरसों73007500
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन