तारापुर के धोबई में 200 बेड की टेंट सिटी तैयार, कांवरियों के लिए हेल्पलाइन और मेडिकल कैंप शुरू

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन  कमरिया की सेवा के लिए टेंट सिटी सज धज कर तैयार 200 कमरिया कर सकेंगे यहां विश्राम । | Prabhat Khabar Network

कमरिया की सेवा के लिए टेंट सिटी सज धज कर तैयार.

Shravani Mela 2026 : श्रावणी मेला के दौरान तारापुर के धोबई में कांवरियों के लिए 200 बेड की टेंट सिटी तैयार की गई है, जिसमें स्वास्थ्य और सुरक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने धोबई में 200 बेड की टेंट सिटी तैयार की है. यहां 200 से अधिक खाट और गद्दों की व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी पैदल यात्रा के बाद श्रद्धालु आराम कर सकें. पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और रात्रि में बेहतर रोशनी की भी व्यवस्था की गई है.

पंखे, पेयजल, एलईडी स्क्रीन और सुरक्षा की व्यवस्था

टेंट सिटी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंखे, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और एलईडी स्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवरियों को विश्राम के दौरान सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज बन सके.

6 अस्थायी मेडिकल कैंप में मिलेंगी 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं

कांवरिया पथ पर तारापुर प्रखंड के अंतर्गत कुल छह अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं. तेघड़ा, धोबई, गोगाचक तेलडीहा मोड़, छत्रहार पुल के पास, धर्मराय और रैन सेंटर मौजमा में बनाए गए इन शिविरों में चिकित्सकों और प्रशिक्षित पारा मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रत्येक शिविर में तीन बेड, एक ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर तथा 124 प्रकार की जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी. इसके साथ ही एंटी रैबीज, एंटी स्नेक वेनम और टिटनेस के टीकों का भी पर्याप्त भंडार रखा गया है.

टोल-फ्री हेल्पलाइन से मिलेगी तत्काल सहायता

पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 18003097677 टोल-फ्री हेल्पलाइन जारी की है. यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या आपात स्थिति में कांवरिया इस नंबर पर संपर्क कर सकेंगे. प्रशासन का दावा है कि हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

व्यवस्थाएं मजबूत, लेकिन एक कमी भी आई सामने

प्रशासन ने स्वास्थ्य, सुरक्षा और विश्राम की व्यापक व्यवस्था की है, लेकिन अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में महिला स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अलग चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं की गई है. ऐसे में महिला कर्मियों को ड्यूटी के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. इसके बावजूद प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.


विज्ञापन
संजय वर्मा

लेखक के बारे में

By संजय वर्मा

संजय वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. तारापुर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन