लापरवाही से गयी महिला की जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2016 1:24 AM
विज्ञापन
आरोप . सेवा के दौरान चिकित्सक व नर्स ने नहीं ली मरीज की सुधि सदर अस्पताल की व्यवस्था दिन प्रतिदिन चरमराती जा रही है. चिकित्सक की लापरवाही के कारण गुरुवार को एक महिला की मौत हो गयी. रात भर परिजन रोगी को दिखाने के लिए डॉक्टर व नर्स से आरजू मिन्नत करते रहे. लेकिन किसी […]
विज्ञापन
आरोप . सेवा के दौरान चिकित्सक व नर्स ने नहीं ली मरीज की सुधि
सदर अस्पताल की व्यवस्था दिन प्रतिदिन चरमराती जा रही है. चिकित्सक की लापरवाही के कारण गुरुवार को एक महिला की मौत हो गयी. रात भर परिजन रोगी को दिखाने के लिए डॉक्टर व नर्स से आरजू मिन्नत करते रहे. लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली.
मुंगेर : तारापुर थाना क्षेत्र के धनपुरा निवासी लाल मोहन साह ने बताया कि वह अपनी माता सुमा देवी को इलाज के लिए बुधवार को सदर अस्पताल में भरती कराया था.
उस समय ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार ने महिला की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा व इंजेक्शन लिखा. लाल मोहन ने बताया कि रात्रि में उनकी मां का तबीयत काफी बिगड़ गयी. जिसके बाद वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचा तथा वहां पर मौजूद चिकित्सक को वार्ड चलने को कहा. किंतु चिकित्सक वार्ड नहीं पहुंचे. उन्होंने फिर स्टाफ नर्स को वार्ड चलने को कहा.
किंतु नर्स ने भी यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उनकी मां को स्लाइन लगा दिया गया है अब सुबह चिकित्सक आ कर खुद देखेंगे. महिला की परेशानी धीरे-धीरे बढ़ते ही चली गयी. सुबह में ओपीडी ड्यूटी के दौरान फिर डॉ सुधीर कुमार पहुंचे. जिसे लाल मोहन ने अपनी मां के बिगड़ी हालत के बारे में बताया. चिकित्सक ने उन्हें मां को इमरजेंसी वार्ड लाने को कहा. जहां
चिकित्सक के सलाह पर महिला को फिर से इंजेक्शन दिया गया. किंतु कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया. इस संबंध डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि महिला की हालत बुधवार की शाम में ही काफी गंभीर थी, उसे भागलपुर रेफर किया गया था, किंतु मरीज के परिजनों ने सुबह में भागलपुर जाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










