माताडीह के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2016 1:23 AM
विज्ञापन
जंगल से लकड़ी काट कर वापस घर लौटने के दौरान किऊल-जमालपुर रेलखंड पर घटी घटना मुंगेर : किऊल-जमालपुर रेल खंड पर माताडीह के समीप गुरुवार को जंगल से लकड़ी काट वापस घर लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के मदद […]
विज्ञापन
जंगल से लकड़ी काट कर वापस घर लौटने के दौरान किऊल-जमालपुर रेलखंड पर घटी घटना
मुंगेर : किऊल-जमालपुर रेल खंड पर माताडीह के समीप गुरुवार को जंगल से लकड़ी काट वापस घर लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान सारोबाग पंचायत निवासी खिरोदरपुर निवासी 35 वर्षीय श्रीलाल मांझी के रूप में की गयी. श्रीलाल की पत्नी पविया देवी ने बताया कि उनके पति सुबह लकड़ी काटने जंगल गये हुए थे. वहां से लौटने के क्रम में जैसे ही वे माताडीह के समीप रेलवे लाइन पार करने लगा,
तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें भी आयी. स्थानीय लोगों के मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान श्रीलाल ने दम तोड़ दिया. इधर उनके मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया. उनकी पत्नी जहां दहाड़ मार कर विलाप कर रही थी. वहीं तीन छोटे- छोटे बच्चे भी काफी हताश हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










