अग्निपीड़ितों ने मंत्री को सुनायी आपबीती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2016 1:31 AM
विज्ञापन
मंत्री शैलेश कुमार ने जाना विजय नगर व नदिया टोला के अग्निपीडि़तों का हाल बरियारपुर : विजय नगर एवं नदिया टोला के अग्निपीडि़तों से मिलने रविवार को राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री शैलेश कुमार पहुंचे. उनके साथ जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं एसपी आशीष भारती भी थे. मंत्री के पहुंचते ही अग्निपीडि़तों की […]
विज्ञापन
मंत्री शैलेश कुमार ने जाना विजय नगर व नदिया टोला के अग्निपीडि़तों का हाल
बरियारपुर : विजय नगर एवं नदिया टोला के अग्निपीडि़तों से मिलने रविवार को राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री शैलेश कुमार पहुंचे. उनके साथ जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह एवं एसपी आशीष भारती भी थे. मंत्री के पहुंचते ही अग्निपीडि़तों की आंखें ढबढबा आयी. पीडि़तों ने एक-एक कर अपनी आपबीती सुनाई और उसके निदान की मांग रखी.
अग्निपीडि़तों ने कहा कि आग ने हमलोगों का सब कुछ छीन लिया. न तो पानी की व्यवस्था है और न ही गांव को जोड़ने के लिए सड़क. अभी तक सरकारी स्तर पर राहत में मिलने वाली राशि तक उपलब्ध नहीं कराया गया. विजय नगर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऐसे कई अग्निपीडि़त थे जिनका नाम सूची में नहीं जुड़ पाया. मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदिया टोल एवं विजय नगर में एक-एक पियाऊ की व्यवस्था की जाय.
उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ा जायेगा. लोगों द्वारा इंदिरा आवास की मांग पर मंत्री ने कहा कि यह तो क्रमानुसार मिलता है. नियम के तहत अगर संभव होगा तो प्रयास जारी रहेगा.
जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने कहा कि बैंक बंद रहने के कारण ही अग्निपीडि़तों को राशि उपलब्ध नहीं कराया जा सकता. सोमवार को बैंक खुलेगा और राशि निकाल कर उन्हें उपलब्ध करा दिया जायेगा. मौके पर बरियारपुर सीओ मुकुल कुमार झा, जदयू नेता पारस कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, सर्वजीत सम्राट, मिथिलेश कुमार, दिलीप पासवान सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










