आज का दर्शन: शनिदेव की आराधना को मयूर चौक शनि मंदिर में जुटे श्रद्धालु

मयूर चौक शनि मंदिर
Munger Temple Darshan: मुंगेर शहर के मध्य स्थित मयूर चौक शनि मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं. विशेष रूप से शनिवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है.
मुंगेर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:
Munger Temple Darshan: शनिवार को न्याय के देवता भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए शहर के बेकापुर स्थित मयूर चौक शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.
आस्था का प्रमुख केंद्र है मयूर चौक शनि मंदिर
मुंगेर शहर के मध्य स्थित मयूर चौक शनि मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं. विशेष रूप से शनिवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है.
शनिवार को होती है विशेष पूजा-अर्चना
मंदिर में शनिवार के दिन विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. श्रद्धालु भगवान शनिदेव को तेल, काला तिल और पुष्प अर्पित कर सुख, शांति एवं कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं. पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहता है.
भव्य आरती से भक्तिमय हुआ माहौल
शनिवार की संध्या 7 बजे मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया. आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और शनिदेव के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. मंदिर की घंटियों और भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










