24 घंटे के अंदर दो लोगों से 3.50 लाख की लूट, दहशत

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : अगर आप बैंक से रुपये निकाल कर ले जा रहे हैं तो सावधान हो जाये. क्योंकि आपकी हर गतिविधि की अपराधी रैकी कर रहा है और वह कहीं भी आपको अपना निशाना बना सकता है. तभी तो 24 घंटे के अंदर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर 3.50 लाख रुपये अपराधियों ने लूट […]

विज्ञापन

मुंगेर : अगर आप बैंक से रुपये निकाल कर ले जा रहे हैं तो सावधान हो जाये. क्योंकि आपकी हर गतिविधि की अपराधी रैकी कर रहा है और वह कहीं भी आपको अपना निशाना बना सकता है. तभी तो 24 घंटे के अंदर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर 3.50 लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिया.

दोनों ही घटना में लूट के शिकार व्यक्ति बैंक से रुपया निकाल कर जा रहे थे. घटना को लेकर आम लोगों में दहशत है. मंगलवार को अपराधियों ने जहां शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थान पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज के समीप दिन के उजाले में एलआइसी के डीओ अनिल मिश्रा की डिक्की तोड़ कर 1.50 लाख रुपये लूट लिये.

वहीं बुधवार को दिन के उजाले में ही असरगंज थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर मोटर साइकिल सवार अपराधियों ने रहमतपुर निवासी व्यवसायी दीपक कुमार साह से 2 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये. दीपक एसबीआइ शाखा से 2 लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे.

इन दोनों घटनाओं पर अगर गौर करे तो यह साबित होता है कि बैंक से ही इन लोगों की अपराधियों द्वारा रैकी की गयी थी. क्योंकि अनिल कुमार मिश्रा भी यूनाइटेड बैंक शाखा मुंगेर बेकापुर से रुपये निकाले थे. जबकि दीपक ने एसबीआइ शाखा असरगंज से रुपये निकाले थे. दोनों लूट की घटना को मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधियों ने ही अंजाम दिया. इधर 24 घंटे में 3.50 लाख की लूट के बाद लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन