विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उमड़ी भीड़, पोलो मैदान में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मौजूद केंद्रीय मंत्री

Viksit Bharat Sankalp Sammelan Munger: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में हजारों लोग जुटे. नेताओं ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा.

विज्ञापन
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट:


Viksit Bharat Sankalp Sammelan Munger: मुंगेर के पोलो मैदान में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. सम्मेलन में एनडीए नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल, मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रो. अजफर शमसी तथा राजेश जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता.

विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों पर चर्चा

सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को विस्तार से रखा. नेताओं ने कहा कि पिछले एक दशक में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है.

वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में जनता की भागीदारी को आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.

ललन सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं.

उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को जन-जन का अभियान बताते हुए कहा कि इसमें आम लोगों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है.

पोलो मैदान में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान पोलो मैदान एनडीए समर्थकों और कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा नजर आया. भाजपा, जदयू और सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

सम्मेलन का समापन विकसित भारत के निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन