सुकन्या समृद्धि योजना : लक्ष्य एक लाख, उपलब्धि मात्र 5105
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : केंद्र सरकार द्वारा बालिका संवर्धन के लिए चलायी गयी महत्वपूर्ण योजना मुंगेर डाक प्रमंडल के मुंगेर, जमुई, लखीसराय व शेखपुरा जिले में लक्ष्य से काफी दूर है. चालू वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने एक लाख खाता खोलने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा aहै. जबकि अबतक इन चारों जिलों में मात्र 5105 खाते […]
विज्ञापन
मुंगेर : केंद्र सरकार द्वारा बालिका संवर्धन के लिए चलायी गयी महत्वपूर्ण योजना मुंगेर डाक प्रमंडल के मुंगेर, जमुई, लखीसराय व शेखपुरा जिले में लक्ष्य से काफी दूर है. चालू वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने एक लाख खाता खोलने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा aहै. जबकि अबतक इन चारों जिलों में मात्र 5105 खाते खुले हैं. जाहिर है कि यह योजना यहां पूरी तरह फ्लॉप हो रही.
क्या है सुकन्या समृद्धि योजना
10 साल तक की लड़कियों के लिए प्रधानमंत्री ने ” बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ” अभियान के तहत लघु बचत योजना शुरू की. इसमें न्यूनतम राशि 1000 रुपये एवं अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किया जा सकता है. जिसमें 9.2 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलना है. साथ ही यह राशि आयकर मुक्त है. बेटी का उम्र 21 वर्ष होने पर यह राशि निकाली जायेगी.
एक हजार रुपये में खुलेगा खाता
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत शून्य बैलेंस पर खाता खोला जा रहा है. जिसमें प्रथम जमा की राशि कम से कम एक हजार करना है. हर वर्ष न्यूनतम एक हजार और अधिकतम डेढ़ लाख खाते में जमा कर सकते हैं. यदि किसी वर्ष खाते में न्यूनतम राशि जमा नहीं होती है तो न्यूनतम जमा राशि एक हजार रुपये पर 50 रुपये दंड का भी प्रावधान है.
कैसे खुलेगा खाता
डाकघर में सुकन्या समृद्धि योजना का फार्म भर कर डाकघर में ही जमा करना है. फार्म के साथ बच्चे का आयु प्रमाण पत्र, उनके अभिभावक का वोटर आइडी प्रूफ एवं दो पासपोर्ट साइज का फोटो दिया जाना है. तब जाकर इस योजना का लाभ लाभुकों को मिलना प्रारंभ हो जायेगा.
14 साल तक जमा करना है राशि
इसके तहत माता पिता को खाता खुलने से लेकर 14 साल तक पैसा जमा करना होगा. जिस दिन बच्ची का उम्र 21 वर्ष पूरा हो जायेगा उस बचत व्याज सहित पूरी रकम निकाली जा सकती है. अगर लड़की की शादी 14 वर्ष तक अंशदान या 21 वर्ष पर खाते की परिपक्वता से पहले ही होती है तो खाता बंद कर दिया जायेगा. लेकिन शादी के समय लड़की की उम्र 18 वर्ष हो जाने पर खाते में 50 फीसदी राशि निकालने का अधिकार दिया जायेगा.
मात्र 5105 का ही खुल पाया खाता
डाक विभाग सरकार की महत्वपूर्ण इकाई है. जिसकी पहुंच हर गांव स्तर तक है. बावजूद डाक प्रमंडल मुंगेर लक्ष्य को पूरा करने में फ्लॉप साबित हो रही. डाक विभाग के 435 डाक घरों में खाता खोला जा रहा है. इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 के 5 जनवरी तक मात्र 5105 बच्चियों का ही खाता खोला जा रहा है. जबकि लक्ष्य डाक विभाग को 2 लाख खाता खोलने का लक्ष्य दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










