एनएच पर एक होटल के निकट फायरिंग से दहशत

Updated:
विज्ञापन

एनएच पर एक होटल के निकट फायरिंग से दहशत फोटो संख्या : 22फोटो कैप्सन : लाइन होटल पर तोड़फोड़ प्रतिनिधि : जमालपुरराष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर सफियाबाद ओपी अंतर्गत एक लाइन होटल में आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मामला रविवार की रात्रि का है. घटना की सूचना पाते […]

विज्ञापन

एनएच पर एक होटल के निकट फायरिंग से दहशत फोटो संख्या : 22फोटो कैप्सन : लाइन होटल पर तोड़फोड़ प्रतिनिधि : जमालपुरराष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर सफियाबाद ओपी अंतर्गत एक लाइन होटल में आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मामला रविवार की रात्रि का है. घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस संबंध में होटल संचालक किश्टू सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. ओपी प्रभारी सफदर अली ने बताया कि होटल संचालक द्वारा पुलिस को दिये आवेदन में पांच लोगों को नामजद किया गया है. इनमें कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा निवासी वकील सिंह का पुत्र राहुल सिंह व उसका बड़ा भाई, जनार्दन सिंह का पुत्र बिट्टू सिंह, रमण सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार तथा शमशेर सिंह का पुत्र रोजी सिंह शामिल है. पीडि़त ने बताया कि पैसे की लेन-देन को लेकर पूर्व में ही आरोपितों के साथ विवाद रहा था. परंतु रविवार की संध्या उनलोगों ने एकाएक धावा बोल कर होटल में तोड़-फोड़ किया और गोलियां भी चलाई गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा चली हुई गोलियों के कुछ खोखे भी बरामद हुए हैं. इसके साथ ही आरोपितों ने होटल की कुर्सियां, टेबुल तथा खाद्य पदार्थों को बरबाद कर दिया तथा गल्ला से करीब अठारह सौ रुपये निकाल लिये. पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन