करंट लगने से युवक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 10:15 PM

विज्ञापन

गोबिंदपुर में अपने ननिहाल आए युवक की मौत बिजली की करंट लगने से रविवार को हो गई.

विज्ञापन

हरसिद्धि . थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर में अपने ननिहाल आए युवक की मौत बिजली की करंट लगने से रविवार को हो गई. तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी जनक साह का पुत्र सोनू गुप्ता अपने मामा लक्षमण प्रसाद के यहां आया था. लक्ष्मण प्रसाद अपना घर अपने बहनोई सपही निवासी से बेच दिए हैं. उसी छत पर सोनू रात्रि में लाइन जोड़ रहा था कि उसे करंट लग गई और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जनक साह अपने पुत्र का शव लेकर अपने घर चले गए और पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी गई. बिजली की करंट से एक युवक की मौत हरसिद्धि . जागापाकड़ पंचायत के वार्ड 10 निवासी हरी मुखिया के इकलौता पुत्र रामज्ञान मुखिया उम्र करीब 35 वर्ष की मौत रविवार को बिजली की चपेट में आने से हो गई. स्थानीय मुखिया कपिल देव राम ने बताया कि सुबह करीब दस बजे मृतक रामज्ञान मुखिया अपने दरवाजे पर गड़ा हुआ बिजली पोल के समीप गया, ज्योहि उसमे पोल से जमीन में लगाए गए स्पोट को पकड़ा तो उसी में बिजली करंट थी. बिजली करंट लगने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन