Motihari News: रक्सौल थाना पहुंचे चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय, लंबित कांडों और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 30 May 2026 1:02 PM
रक्सौल थाना पहुंचे चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय, लंबित कांडों और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा
Motihari News: चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने रक्सौल थाना का निरीक्षण किया . उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए लापरवाह अफसरों को फटकार लगाई और ओवरवेट पुलिसकर्मियों को फिट रहने की सख्त हिदायत दी.पढे़ं पूरी खबर…
रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता
Motihari News: मोतिहारी जिला के रक्सौल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. चंपारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हर किशोर राय ने शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रक्सौल थाना का वार्षिक और औचक निरीक्षण किया . थाना परिसर पहुंचने पर जिला पुलिस बल के जवानों द्वारा डीआईजी श्री राय को पारंपरिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया . इसके बाद उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बैरक और मालखाने का गहन निरीक्षण किया . जवानों की टर्नआउट और फिटनेस चेकिंग के दौरान डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को पूरी तरह फिट रहने की सख्त सलाह दी . उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए शारीरिक फिटनेस अनिवार्य है और जो जवान ओवरवेट हो रहे हैं, वे नियमित व्यायाम और संतुलित डाइट चार्ट का पालन करें .
लंबित कांडों की समीक्षा, लापरवाह पुलिस अफसरों को कड़ा निर्देश
गार्ड और बैरक के निरीक्षण के बाद डीआईजी हर किशोर राय ने थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की . इस बैठक में रक्सौल थाना में दर्ज विभिन्न मामलों के अनुसंधान, अपराधियों की गिरफ्तारी और लंबे समय से लंबित पड़े कांडों की अद्यतन स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई . डीआईजी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि केस की जांच में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी . उन्होंने अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली में तुरंत सुधार लाने और समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया .
आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार सिंह के प्रशिक्षण कार्यों को भी परखा
पत्रकारों से औपचारिक बातचीत के दौरान डीआईजी ने बताया कि वर्तमान में रक्सौल थाना में युवा आईपीएस अधिकारी हेमंत कुमार सिंह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं . निरीक्षण के मुख्य उद्देश्यों में उनके ट्रेनिंग कार्यों की समीक्षा करना भी शामिल था, ताकि यह देखा जा सके कि उन्होंने जमीनी स्तर पर पुलिसिंग के क्या-क्या गुर सीखे हैं . इसके साथ ही उन्होंने थाने में अनुशासन बनाए रखने और गंभीर आपराधिक मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष गाइडलाइंस जारी कीं . इस महत्वपूर्ण मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद समेत भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










